AarogyaSutraआपकी सेहत की आसान भाषा

संपादकीय नीति

यह नीति हर लेख पर लागू होती है। यहां जो लिखा है, वह सिर्फ इरादा नहीं है — इनमें से कई नियम हमारे सिस्टम में जांचे जाते हैं और उनके बिना लेख प्रकाशित ही नहीं होता।

क्या हम कभी नहीं करते

  • किसी बीमारी का निदान नहीं करते।
  • दवा की खुराक नहीं बताते।
  • किसी उपाय को "इलाज" या "रामबाण" नहीं कहते।
  • ऐसा आंकड़ा नहीं लिखते जिसका स्रोत हमारे पास न हो।
  • किसी लेख पर ऐसे व्यक्ति का नाम समीक्षक के तौर पर नहीं लगाते जिसकी योग्यता जांची न गई हो।

हर स्वास्थ्य लेख में क्या जरूरी है

  • "डॉक्टर से कब मिलें?" वाला हिस्सा — यह हर लेख में अनिवार्य है।
  • चिकित्सा अस्वीकरण।
  • लेखक और समीक्षा की स्थिति।
  • प्रकाशन और अपडेट की तारीख।

AI का इस्तेमाल

हेल्थ न्यूज़ के कुछ सारांश तैयार करने में हम भाषा मॉडल का उपयोग करते हैं। ऐसे लेख पर यह साफ लिखा होता है और उसका स्रोत भी दिया जाता है। ऐसा कोई भी लेख इंसान द्वारा देखे बिना प्रकाशित नहीं होता, और मॉडल को सिर्फ दिए गए स्रोत का सारांश बनाने को कहा जाता है — अपनी तरफ से कोई तथ्य जोड़ने को नहीं।

भाषा

हम बोलचाल की हिंदी लिखते हैं और वही अंग्रेजी शब्द रखते हैं जो लोग वाकई इस्तेमाल करते हैं। कठिन शुद्ध हिंदी से जानकारी दूर होती है, पास नहीं आती।